गोलियों से कैसे होता है अबॉर्शन? कब क्या कैसे करें
कई बार शारीरिक संबंध बनाते समय असावधानी के चलते महिला पार्टनर गर्भवती हो जाती है। यदि ऐसा शादी के पहले नवयुवक नवयुवतियों के साथ होता है तो वह स्थिति और भी पेचीदा हो जाती है। ऐसी स्थिति में सबसे पहली प्राथमिकता होती है कि किसी को इस बात का पता भी ना चले और सफलतापूर्वक गर्भपात भी हो जाय। गर्भपात 2 तरीको से किया जा सकता है .. सर्जिकल अबॉर्शन (ऑपरेशन की मदद से) मेडिकल अबॉर्शन (दवा की मदद से) आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कैसे MTP किट को इस्तेमाल किया जाता है और उसके क्या परिणाम एवं दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। गर्भ की पुष्टि करना – गर्भधारण (conceive) करने के कुछ समय बाद ही शरीर में बदलाव आना शुरू हो जाते हैं जो की आसानी से नोटिस किए जा सकते हैं। खाना न खिलाना अपने आप उल्टी आना पसंद का बदल जाना पैर भरी महसूस होना अधिक गर्मी लगना लगातार चक्कर आते रहना पूरे समय सोने की इच्छा रहना प्रत्येक व्यक्ति के अनुसार इन लक्षणों में भी बदलाव देखे जा सकते हैं। प्रेग्नेंसी कंफर्म करने का सबसे अच्छा एवं सुलभ तरीका होता है प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल करना। 2 लाइन का अर्थ होता है की महिला प्रेगनेंट ह...